भारत बंद पर विपक्षी नेता नजरबंद तो कहीं हुए गिरफ्तार - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

भारत बंद पर विपक्षी नेता नजरबंद तो कहीं हुए गिरफ्तार

आगरा। डीवीएनए
केंद्र सरकार की किसान विरोदी नीति के खिलाफ किया गया भारत बंद के ऐलान को सफल बनाने में राजनैतिक पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी। कहीं ज्ञापन को कहीं विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था बनाने में लगा रहा। विपक्षी दल के नेताओं को पुलिस ने नज़रबन्द भी कर दिया। किसी तरह खुद को प्रशासन के नज़रों से बचकर बन्द के समर्थन में मजबूत करते नज़र आये। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भारत बंद के आव्हान कांग्रेस नेताओं ने सुभाष पार्क बाल्मिक वाटिका से कलेक्टर तक पैदल मार्च कर धरना प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नामित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। ज्ञापन की जानकारी देते हुए दिया।
संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा किसानों की जो एमएसपी है उसका निर्धारण करना पड़ेगा काले कानूनों को वापस लेना पड़ेगा नहीं तो किसान और कांग्रेस पार्टी इस सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे 2022 में योगी सरकार चली जाएगी और 24 में मोदी सरकार को जड़ से उखाड़ दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में सर्व श्री अरुण शर्मा संगठन उपाध्यक्ष एडवोकेट रामदत्त दिवाकर उपाध्यक्ष अनवर सिद्दीकी उपाध्यक्ष बबीता जादौन उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिकरवार विष्णु शर्मा महासचिव रामसेवक वर्मा फिरोज खान अजय बाल्मीकि अतुल यादव प्रमोद कुमारी कुशवाह विष्णु दत्त शर्मा रामदास गुर्जर अनूप जैन कामता प्रसाद चक राजू बिधोलिया सत्येंद्र वर्मा शिववीर गुर्जर नरेश सिकरवार आदि उपस्थित रहे। शामिल रहे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर भारत बंद के समर्थन के लिए सपाई सुबह से रण नीति बनाने में लगे हुए थे। लेकिन पुलिस प्रशासन ने उनके मंसूबों को भाप पर पार्टी के मुख्य पदाधिकारियों को नज़रबन्द कर दिया। जिससे वो सड़कों पर आकर भारत बंद को सफल न बना सके। बाजारों में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो सके। अपने अपने स्तर से सपाइयों ने बन्द का समर्थन किया। पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष राम गोपाल बघेल,महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार किसान नेता तेज़ पाल यादव को गिरफ्तार किया गया। बंद के समर्थन ने सपा नेता ममता टपलू की खास भूमिका रहीं। जिनको पुलिस ने नज़रबन्द कर दिया था। इसके बाबजूद बन्द में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाईं पीस पार्टी की ओर से किसान आंदोलन एवं भारत बंद का समर्थन किया गया। पार्टी के प्रदेश पर प्रभारी ने बताया कि वर्तमान सरकार किसान विरोधी है। हम किसानों के साथ खड़े रहेंगे। समर्थन करने वालों ने राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान,राष्ट्रीय महासचिव संजय गुर्जर,दक्षिण पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर जहांगीर अल्वी, पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष शिवराज सिंह पवार,किसान मोर्चा पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष जगबीर सिंह सागवान,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एहतशाम अली बाबर, प्रदेश महासचिव भूरे निडोरी, अलीगढ़ मंडल कोऑर्डिनेटर फारुख मेवाती,अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष डॉक्टर जुनैद,अलीगढ़ महानगर अध्यक्ष इनामुल हक,मीडिया प्रभारी मुबीन शाह आदि शामिल रहे।
संवाद दानिश उमरी

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...