शिवपाल इस बार नहीं होंगे सपा के स्टार प्रचारक - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

शिवपाल इस बार नहीं होंगे सपा के स्टार प्रचारक

सपा में परिवारिक झगड़े के बाद अब इसका असर चुनाव पर भी दिखने लगा है। पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों में उन सबको दूर रखा है जिन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का विरोध किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चाचा शिवपाल को भी स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं रखा। स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे पहला नाम मुलायम सिंह यादव का है। सूची में मुलायम, अखिलेश यादव के बाद राष्ट्रीय महासचिव किरणमय नंदा, आजम खां, रामगोपाल यादव, नरेश अग्रवाल, सुरेंद्र नागर, जया बच्चन, कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय सचिव कमाल अख्तर, रामआसरे कुशवाहा और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का नाम रखा गया है। 

Post Top Ad

loading...